Mahasamund News: नकली पनीर पर बड़ी कार्रवाई… महासमुंद की वैद्या फूड फैक्ट्री सील

Mahasamund News: नकली पनीर पर बड़ी कार्रवाई… महासमुंद की वैद्या फूड फैक्ट्री सील

महासमुंद, 17 अगस्त। Mahasamund News: जिले के भलेसर रोड पर संचालित वैद्या फूड प्रोडक्ट फैक्ट्री में प्रशासन की टीम ने छापा मारा है। करीब 3 एकड़ में फैली इस फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में तैयार एनालॉग पनीर मिलने का दावा किया गया है।

कलेक्टर के निर्देश पर एडीएम के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने फैक्ट्री में कार्रवाई की। जांच के दौरान बड़ी मात्रा में तैयार उत्पाद मिला, जिसके सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। कार्रवाई के बाद फैक्ट्री को सील कर दिया गया।

सैंपल की जांच के बाद होगी आगे की कार्रवाई

प्रशासन की टीम ने मौके से मिले उत्पाद के सैंपल सुरक्षित किए हैं। अब इनकी जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Breaking News