नर्मदापुरम, 11 सितम्बर। Narmadapuram Principal Action: मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम में सरकारी स्कूल की एक महिला शिक्षिका को अनुचित तरीके से ‘I Love You’ मैसेज भेजने के मामले में निलंबित प्रभारी प्राचार्य सुरेश श्रीवास्तव पर विभागीय कार्रवाई की गई है। जांच में शिकायत सही पाए जाने के बाद उनकी एक साल की वेतन वृद्धि (Increment) रोक दी गई है।
मामले में विभागीय जांच पूरी होने के बाद प्रभारी प्राचार्य को बहाल करने का आदेश जारी किया गया था। हालांकि, जांच में आरोप सही पाए जाने पर कार्रवाई के तहत उनकी एक साल की वेतन वृद्धि रोकने का निर्णय लिया गया।
बताया गया कि सितंबर 2025 में सुरेश श्रीवास्तव ने अपने कार्यालय से एक महिला शिक्षिका को व्हाट्सऐप पर आपत्तिजनक और व्यक्तिगत संदेश भेजे थे। इनमें फिल्मी अंदाज में लिखा संदेश और ‘I love you’ भी शामिल था।
शिक्षिका ने संदेश मिलने के बाद प्राचार्य को समझाने की कोशिश की थी। उन्होंने उनसे कहा था कि वे उनके लिए पिता समान हैं। इसके बावजूद मामला सामने आने के बाद प्राचार्य के खिलाफ अन्य शिकायतें भी सामने आईं। बताया जा रहा है कि इस मामले में आठ अन्य शिकायतें भी सामने आई थीं।
विभागीय जांच के बाद शिकायत से जुड़े आरोप सही पाए गए, जिसके आधार पर प्रभारी प्राचार्य की एक साल की वेतन वृद्धि रोकने की कार्रवाई की गई।


