नई दिल्ली, 11 अगस्त। NDA Mangal Milan: संसद पुस्तकालय में NDA सांसदों की ‘मंगल मिलन’ बैठक मंगलवार को वंदे मातरम के नारों के साथ शुरू हुई। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत NDA के कई सांसद और नेता शामिल हुए। इस दौरान सांसद तिरंगा लहराते नजर आए और एकजुटता का संदेश दिया।
बैठक के बाद NDA सांसद संसद में जारी गतिरोध के विरोध में संसद भवन तक मार्च निकालेंगे। मार्च के दौरान सांसदों के हाथों में पोस्टर होंगे, जिनमें गृह मंत्री अमित शाह के संसद में चर्चा के लिए तैयार होने का संदेश दिया जाएगा।
विपक्ष पर रिजिजू का निशाना
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि जब गृह मंत्री चर्चा और जवाब देने के लिए तैयार हैं, तो विपक्ष को चर्चा से पीछे नहीं हटना चाहिए।
NDA की ओर से लगातार विपक्ष से संसद की कार्यवाही सुचारू रूप से चलने देने की अपील की जा रही है। वहीं विपक्ष विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की मांग को लेकर सरकार पर दबाव बनाए हुए है।
अब सभी की नजरें NDA के मार्च और सरकार की चर्चा की पेशकश पर हैं। सवाल यह है कि क्या इन प्रयासों के बाद संसद में जारी गतिरोध खत्म होगा और सदन की कार्यवाही सुचारू हो पाएगी?


