महासमुंद, 06 मार्च। PM Matrata Vandana Yojana : मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से संचालित प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना जिले की गर्भवती एवं धात्री माताओं के लिए सहारा साबित हो रही है। इस योजना के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान कर उन्हें गर्भावस्था के दौरान बेहतर पोषण, नियमित स्वास्थ्य जांच और समुचित देखभाल के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। वर्ष 2025-26 में महासमुंद जिले में अब तक 4928 हितग्राही नामांकित किए जा चुके हैं।
प्रथम संतान के लिए सहायता
योजना अंतर्गत प्रथम संतान के लिए:
3914 महिलाओं को प्रथम किस्त (3000 रुपये) प्रदान की गई।
3532 महिलाओं को द्वितीय किस्त (2000 रुपये) का भुगतान किया गया।
गर्भावस्था के सातवें माह में 3000 रुपये तथा प्रसव के साढ़े तीन माह बाद शिशु के टीकाकरण उपरांत 2000 रुपये की राशि दी जाती है।
द्वितीय बालिका जन्म पर विशेष प्रोत्साहन
द्वितीय बालिका के जन्म पर 6000 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाती है। जिले में अब तक 812 महिलाओं को इसका लाभ मिला है।
विकासखण्डवार लाभार्थियों की स्थिति
प्रथम किस्त प्राप्त हितग्राही
महासमुंद शहरी क्षेत्र – 292
महासमुंद ग्रामीण क्षेत्र – 822
बागबाहरा विकासखण्ड – 860
पिथौरा विकासखण्ड – 579
बसना विकासखण्ड – 764
सरायपाली विकासखण्ड – 597
द्वितीय किस्त प्राप्त हितग्राही
महासमुंद शहरी क्षेत्र – 214
महासमुंद ग्रामीण क्षेत्र – 615
बागबाहरा विकासखण्ड – 796
पिथौरा विकासखण्ड – 492
बसना विकासखण्ड – 763
सरायपाली विकासखण्ड – 652
द्वितीय बालिका जन्म पर लाभ
महासमुंद शहरी – 72
बागबाहरा – 171
पिथौरा – 96
बसना – 160
सरायपाली – 100
माताओं ने जताई संतुष्टि
लाभान्वित महिलाओं ने बताया कि इस आर्थिक सहयोग से गर्भावस्था के दौरान पौष्टिक आहार लेना, नियमित जांच कराना और आवश्यक देखभाल करना आसान हुआ है। इससे नवजात शिशुओं के सुरक्षित जन्म और स्वस्थ भविष्य को भी मजबूती मिली है।
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से पात्र हितग्राहियों का सतत पंजीयन कराया जा रहा है। साथ ही जागरूकता अभियान चलाकर सुनिश्चित किया जा रहा है कि कोई भी पात्र महिला योजना के लाभ से वंचित न रहे।


