PM Modi Birthday: चाय की दुकान से PM तक… ऐसा रहा मोदी का सफर

PM Modi Birthday: चाय की दुकान से PM तक… ऐसा रहा मोदी का सफर

नई दिल्ली, 17 सितम्बर। PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है। 17 सितंबर 1950 को गुजरात के वडनगर में जन्मे नरेंद्र मोदी का सार्वजनिक जीवन कई महत्वपूर्ण पड़ावों से होकर गुजरा है। वडनगर से शुरू हुआ उनका सफर गुजरात के मुख्यमंत्री पद से होते हुए देश के प्रधानमंत्री पद तक पहुंचा।

प्रधानमंत्री कार्यालय की आधिकारिक जीवनी के मुताबिक, मोदी ने बचपन में पढ़ाई के साथ अपने परिवार की चाय की दुकान पर भी काम किया। बाद में उनका जुड़ाव राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से हुआ, जहां उन्होंने संगठन के स्तर पर लंबे समय तक काम किया।

2001 में बने गुजरात के मुख्यमंत्री

अक्टूबर 2001 में नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला। वे मई 2014 तक इस पद पर रहे। इसके बाद 2014 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत मिला और 26 मई 2014 को नरेंद्र मोदी ने पहली बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली।

2019 में दूसरी और 2024 में तीसरी बार प्रधानमंत्री

2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने एक बार फिर पूर्ण बहुमत हासिल किया और नरेंद्र मोदी ने दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद 9 जून 2024 को उन्होंने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली।

वडनगर से शुरू हुई नरेंद्र मोदी की राजनीतिक यात्रा अब राष्ट्रीय राजनीति के शीर्ष पद तक पहुंच चुकी है।

स्पेशल