Political News: मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर छत्तीसगढ़ में सियासी बवाल… सीएम साय ने की निंदा

Political News: मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर छत्तीसगढ़ में सियासी बवाल… सीएम साय ने की निंदा

रायपुर, 26 अक्टूबर। Political News: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान को लेकर छत्तीसगढ़ की राजनीति में विवाद खड़ा हो गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता को लेकर की गई टिप्पणी की कड़ी निंदा करते हुए इसे कांग्रेस की गिरती राजनीतिक सोच और वैचारिक दिवालियापन का उदाहरण बताया है।

मुख्यमंत्री साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि राजनीतिक विरोध के दौरान कांग्रेस भाषा की मर्यादा और भारतीय संस्कारों की सीमाएं लांघ रही है।

सीएम साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति राजनीतिक द्वेष में कांग्रेस किस स्तर तक उतर रही है, यह पूरा देश देख रहा है। उन्होंने राजनीतिक मतभेदों के बीच भी मर्यादित भाषा के इस्तेमाल पर जोर दिया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मल्लिकार्जुन खड़गे से इस मामले में सार्वजनिक रूप से देश से माफी मांगने की मांग की है। इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज होने के आसार हैं।

National