चंडीगढ़, 03 सितम्बर। Punjab News: पंजाब में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा का नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में नहीं मिला है। उनके नाम के सामने ‘Permanently Shifted’ यानी ‘स्थायी रूप से स्थानांतरित’ दर्ज किया गया है। इसके चलते उनका नाम अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत या डुप्लिकेट (ASDD) श्रेणी में शामिल किया गया है।
राघव चड्ढा ने इस कार्रवाई को राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताया है और पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा है। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह अभी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट है, फाइनल सूची नहीं। इस सूची पर दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की प्रक्रिया जारी है।
चड्ढा ने कहा कि वह यह सुनिश्चित करेंगे कि अक्टूबर 2026 में जारी होने वाली फाइनल वोटर लिस्ट में इस गलत वर्गीकरण को ठीक कराया जाए।
SIR प्रक्रिया के तहत जिन मतदाताओं के नाम ड्राफ्ट सूची में नहीं हैं, उन्हें अपनी स्थिति स्पष्ट करने और दावा या आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया जा रहा है। राघव चड्ढा भी 12 सितंबर 2026 तक अपने नाम को हटाए जाने के खिलाफ दावा या आपत्ति दाखिल कर सकते हैं। इसके साथ ही मतदाता सूची में दोबारा नाम शामिल कराने के लिए जरूरी आवेदन भी किया जा सकता है।


