Raigarh Police Transfer: रायगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल… ASI समेत कई पुलिसकर्मियों के तबादले

Raigarh Police Transfer: रायगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल… ASI समेत कई पुलिसकर्मियों के तबादले

रायगढ़, 14 सितम्बर। Raigarh Police Transfer: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सहायक उप निरीक्षक (ASI), प्रधान आरक्षक और आरक्षकों के तबादले और नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। पुलिसकर्मियों को जिले के अलग-अलग थानों, चौकियों और शाखाओं में नई जिम्मेदारी दी गई है।

ASI के तबादले

आदेश के अनुसार राजेश दर्शन को थाना कोतवाली से चौकी खरसिया, उदय सिंह सिदार को चौकी खरसिया से थाना लैलूंगा, प्रेमसाय भगत को थाना लैलूंगा से यातायात थाना और राजकुमार सिदार को यातायात थाना से थाना भूपदेवपुर भेजा गया है।

इसके अलावा शिवप्रसाद पैंकरा और लाजरूस मिंज को रक्षित केंद्र से थाना घरघोड़ा, मनोज मरावी को थाना कोतवाली से थाना धरमजयगढ़, दिव्विजय दास वैष्णव को रक्षित केंद्र से थाना कोतवाली, रेखा नागरे को थाना पुसौर से थाना कोतवाली और बसंती खूंटे को रक्षित केंद्र से थाना पुसौर पदस्थ किया गया है।

आरक्षकों की भी बदली पदस्थापना

आरक्षकों की भी अलग-अलग थानों और शाखाओं में नई पदस्थापना की गई है। इनमें भूपेन्द्र राठौर को कोतवाली से खरसिया, रोहित कुमार को खरसिया से कोतवाली, हरेन्द्रपाल जगत को कोतवाली से खरसिया और जितेश्वर चौहान को खरसिया से कोतवाली भेजा गया है।

संदीप कौशिक को साइबर थाना से कोतवाली, धीरेन्द्र पाण्डेय और राकेश टोप्पो को रक्षित केंद्र से लैलूंगा, जबकि जितेन्द्र कुर्रे को चक्रधरनगर से साइबर थाना पदस्थ किया गया है।

इसी तरह विक्रम कुजूर को पूंजीपथरा से चक्रधरनगर, ललित कुमार प्रधान को रक्षित केंद्र से पूंजीपथरा, दीपक प्रधान को रक्षित केंद्र से साइबर थाना, फिलमोन लकड़ा को यातायात से धरमजयगढ़ और विकास कुमार तिर्की को लैलूंगा से यातायात भेजा गया है।

वहीं अनिता बेक को कोतवाली से साइबर थाना, कुमारी निराला को रक्षित केंद्र से कोतवाली और लीलावती एक्का को चौकी रैरुमाखुर्द से लैलूंगा पदस्थ किया गया है। राजेश राठौर को थाना छाल में यथावत रखा गया है, जिसमें संशोधन आदेश जारी किया गया है।

पुलिस विभाग के इस फेरबदल के तहत अधिकारियों और कर्मचारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

राज्य खबर