Raipur Breaking: दोस्तों से लगी शर्त पड़ी भारी… ब्लू वाटर में तैरते समय 24 वर्षीय युवक डूबा

Raipur Breaking: दोस्तों से लगी शर्त पड़ी भारी… ब्लू वाटर में तैरते समय 24 वर्षीय युवक डूबा

रायपुर, 20 अगस्त। Raipur Breaking: राजधानी रायपुर के माना थाना क्षेत्र के नकटी गांव स्थित ब्लू वाटर में बुधवार शाम हादसा हो गया। दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे करीब 24 वर्षीय युवक की पानी में डूबने से तलाश जारी है। बताया जा रहा है कि दोस्तों के बीच एक तरफ से दूसरी तरफ तैरकर जाने को लेकर शर्त लगी थी। इसी दौरान युवक गहरे पानी में चला गया और डूब गया।

घटना की सूचना मिलते ही माना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और SDRF की टीम को बुलाया गया। टीम ने युवक की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन रात होने और पानी की गहराई अधिक होने के कारण अभियान को रोकना पड़ा।  गुरुवार सुबह करीब 5:30 बजे दोबारा सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया।

दोस्तों के साथ ब्लू वाटर घूमने पहुंचा था युवक

जानकारी के अनुसार, मौदहापारा निवासी आदिल खान, पिता नासिर खान, अपने तीन दोस्तों के साथ बुधवार शाम नकटी गांव स्थित ब्लू वाटर घूमने पहुंचा था। इसी दौरान दोस्तों के बीच पानी में एक तरफ से दूसरी तरफ तैरकर जाने को लेकर शर्त लग गई।

बताया जा रहा है कि आदिल और उसका एक दोस्त पानी में उतरे। इसी दौरान आदिल गहरे पानी की ओर चला गया और पानी में डूब गया। उसके दोस्तों ने घटना की जानकारी आसपास के लोगों को दी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

अंधेरा होने पर रोका गया सर्च ऑपरेशन

सूचना मिलते ही माना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। युवक की तलाश के लिए SDRF टीम को बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद सर्च ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन अंधेरा होने और ब्लू वाटर में पानी काफी गहरा होने के कारण रात में तलाश जारी रखना मुश्किल हो गया।

इसके बाद SDRF टीम ने रात में अभियान रोक दिया। गुरुवार सुबह करीब 5:30 बजे से दोबारा युवक की तलाश शुरू किया गया।

पुलिस ने युवक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है।

Breaking News