Raipur Crime News: रायपुर के होटल में सनसनी… युवती की मौत और युवक गंभीर

Raipur Crime News: रायपुर के होटल में सनसनी… युवती की मौत और युवक गंभीर

रायपुर, 15, अगस्त| Raipur Crime News: रायपुर के झूलेलाल चौक के पास स्थित बंसल पैराडाइज होटल के कमरा नंबर 401 में एक युवती की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। इसी कमरे में एक युवक भी गंभीर हालत में खून से लथपथ मिला, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

होटल स्टाफ के मुताबिक, दोपहर करीब 3:30 से 3:45 बजे के बीच कमरे से युवती के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में खिड़की तोड़कर कमरे के अंदर देखा गया, जहां युवती मृत मिली, जबकि युवक गंभीर हालत में पड़ा था।

पुलिस के अनुसार, युवक की पहचान किशन कुमार भारद्वाज के रूप में हुई है, जबकि मृत युवती की पहचान रिमन मंडावी के तौर पर बताई जा रही है। दोनों ने पहचान पत्र के आधार पर होटल में चेक-इन किया था।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और FSL की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। होटल को सील कर CCTV फुटेज, मोबाइल फोन और अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है।

फिलहाल युवती की मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और FSL जांच के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।

क्राइम न्यूज