Raipur News: रायपुर महापौर मीनल चौबे पर अभद्र टिप्पणी… युवक के खिलाफ FIR दर्ज

Raipur News: रायपुर महापौर मीनल चौबे पर अभद्र टिप्पणी… युवक के खिलाफ FIR दर्ज

रायपुर, 04 सितम्बर। Raipur News: राजधानी रायपुर में नगर निगम की महापौर मीनल चौबे के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी और गाली-गलौज का मामला सामने आया है। एक युवक ने जलभराव और सड़क निर्माण को लेकर महापौर के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद भाजपा पार्षदों में नाराजगी देखने को मिली।

जानकारी के मुताबिक, वायरल वीडियो में युवक महापौर मीनल चौबे को लेकर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करता नजर आया। वीडियो सामने आने के बाद भाजपा पार्षदों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई।

मामले में पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ FIR दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। वहीं भाजपा पार्षद दल ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पार्षद शाम को सिविल लाइन थाने पहुंचे और DCP सेंट्रल तारकेश्वर पटेल को ज्ञापन सौंपा।

पार्षदों ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ जल्द कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच कर रही है और आरोपी युवक की तलाश जारी है।

राज्य खबर