Breaking News: मनेन्द्रगढ़ में रेलवे लाइन किनारे नाले में मिला युवक का शव… मचा हड़कंप

Breaking News: मनेन्द्रगढ़ में रेलवे लाइन किनारे नाले में मिला युवक का शव… मचा हड़कंप

मनेन्द्रगढ़, 04 सितम्बर। Breaking News: छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक युवक का शव रेलवे लाइन के किनारे नाले में पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची सिटी कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान राकेश यादव के रूप में हुई है। उसका शव वार्ड नंबर 14 में शारदा मंदिर के पीछे रेलवे लाइन के किनारे स्थित नाले में मिला।

फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Breaking News