Raipur Three Sisters Death News: राखी से पहले 3 सगी बहनों की मौत… परिवार में पसरा मातम

Raipur Three Sisters Death News: राखी से पहले 3 सगी बहनों की मौत… परिवार में पसरा मातम

रायपुर, 27 अगस्त। Raipur Three Sisters Death News: छत्तीसगढ़ के रायपुर निवासी और वर्तमान में इंदौर के बेटमा में रह रहे एक परिवार की तीन सगी बहनों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार, परिवार के खाना खाने के बाद 8 वर्षीय विशुका और 6 वर्षीय विधि की अचानक तबीयत बिगड़ गई। दोनों को इलाज के लिए इंदौर के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई।

इसके बाद परिजन दोनों बच्चियों के शवों को एम्बुलेंस से उनके गृहग्राम रायपुर ले जा रहे थे। इसी दौरान इटारसी के पास तीसरी बेटी 10 वर्षीय आशी की भी तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजन उसे तुरंत इटारसी के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने बच्ची को बचाने की कोशिश की, लेकिन करीब एक घंटे के इलाज के बाद आशी ने भी दम तोड़ दिया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

तीनों बच्चियों की मौत की सूचना मिलने के बाद इटारसी पुलिस ने ‘शून्य पर मर्ग’ कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने तीनों बच्चियों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फिलहाल तीनों की मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, पोस्टमार्टम और बिसरा जांच की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आएगी। पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

National