राजा रघुवंशी हत्याकांड…सोनम ने किया सरेंडर

राजा रघुवंशी हत्याकांड…सोनम ने किया सरेंडर

नई दिल्ली, 30 जुलाई। देशभर में चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में बड़ा मोड़ आ गया है। मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग की अदालत में सरेंडर कर दिया है। अब वह जेल में रहकर मामले के ट्रायल का सामना करेगी।

सुप्रीम कोर्ट ने सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द करते हुए उसे तीन सप्ताह के भीतर सरेंडर करने का निर्देश दिया था। अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को छह सप्ताह के भीतर ट्रायल की प्रक्रिया पूरी करने के भी आदेश दिए हैं।

सर्वोच्च न्यायालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर ट्रायल पूरा नहीं हो पाता है, तो आरोपी दोबारा जमानत के लिए आवेदन कर सकती है। इस आदेश के बाद मामले में कानूनी प्रक्रिया तेज होने की उम्मीद जताई जा रही है।

वहीं, राजा रघुवंशी के परिवार ने सोनम रघुवंशी के सरेंडर को न्याय की दिशा में एक बड़ा कदम बताया है। परिवार का कहना है कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है और उम्मीद है कि मामले में जल्द निष्पक्ष फैसला सामने आएगा।

 

National क्राइम न्यूज