Road Accident News: रायपुर में दर्दनाक हादसा… स्कूल बस की चपेट में 2 साल के मासूम की मौत

Road Accident News: रायपुर में दर्दनाक हादसा… स्कूल बस की चपेट में 2 साल के मासूम की मौत

रायपुर, 4 अगस्त। Road Accident News: रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार को दर्दनाक सड़क हादसे में एक दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में मातम छा गया, वहीं स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला।

हादसे की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में बस्तीवासी विधानसभा थाना पहुंच गए। लोगों ने लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। घटना के बाद मौके पर तनावपूर्ण माहौल बना रहा।

पुलिस ने स्कूल बस के चालक और कंडक्टर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि दुर्घटना चालक की लापरवाही से हुई या अन्य किसी वजह से।

घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आसपास मौजूद लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Breaking News