Smriti Irani Chhattisgarh: ‘मन की बात’ सुनने जमीन पर बैठीं स्मृति ईरानी

Smriti Irani Chhattisgarh: ‘मन की बात’ सुनने जमीन पर बैठीं स्मृति ईरानी

रायपुर, 26 अक्टूबर। Smriti Irani Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचीं भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी रविवार को अभनपुर विधानसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम में शामिल हुईं। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय समेत भाजपा के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम की तस्वीरों में स्मृति ईरानी मुख्यमंत्री साय और कार्यकर्ताओं के साथ जमीन पर बैठकर कार्यक्रम सुनती नजर आईं। उन्होंने इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर भी साझा किया।

‘मन की बात’ में स्थानीय उत्पादों और नारीशक्ति पर चर्चा

स्मृति ईरानी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम की 139वीं कड़ी में स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने, नारीशक्ति और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।

उन्होंने बिहार के मखाने के ग्रीस तक पहुंचने का उदाहरण देते हुए इसे ‘वोकल फॉर लोकल’ की सफलता बताया। उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ देश के अलग-अलग हिस्सों की प्रेरक कहानियों को सामने लाने और जनभागीदारी के जरिए राष्ट्र निर्माण को मजबूत करने का प्रभावी माध्यम है।

स्मृति ईरानी ने कार्यक्रम के 12 वर्ष पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देशवासियों को बधाई भी दी। उन्होंने प्रधानमंत्री के संदेश को आत्मनिर्भर भारत के निर्माण और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रेरणादायी बताया।

कार्यक्रम के बाद संगठनात्मक गतिविधियों पर जोर

‘मन की बात’ कार्यक्रम के समापन के बाद स्मृति ईरानी संगठनात्मक गतिविधियों में जुट गईं। मिली जानकारी के अनुसार, उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ तीन अहम बैठकें कीं। हालांकि, इन बैठकों के एजेंडे और चर्चा के प्रमुख विषयों को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

राज्य खबर