Surajpur News: सूरजपुर में दुष्कर्म के आरोप के बाद बुजुर्ग की हत्या… नाबालिग हिरासत में

Surajpur News: सूरजपुर में दुष्कर्म के आरोप के बाद बुजुर्ग की हत्या… नाबालिग हिरासत में

सूरजपुर, 1 अक्टूबर। Surajpur News: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, 17 वर्षीय नाबालिग ने 65 वर्षीय व्यक्ति पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। घटना के बाद हुए हमले में बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस ने नाबालिग को हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, मामला सूरजपुर थाना क्षेत्र के महुआपारा का है। नाबालिग काम के सिलसिले में सूरजपुर आई थी और आरोपी के घर पर रुकी हुई थी। वह उस व्यक्ति को मुंहबोला बाबा कहती थी।

27 सितंबर की रात की घटना

पुलिस के मुताबिक, 27 सितंबर की रात बुजुर्ग ने नाबालिग के साथ कथित तौर पर जबरदस्ती की। इसके बाद नाबालिग ने उन पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद नाबालिग वहां से चली गई थी।

पुलिस जांच जारी

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस दुष्कर्म के आरोप और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

क्राइम न्यूज