Surguja Elephant Attack: चाचा को हाथी ने कुचला… भतीजे ने छिपकर बचाई अपनी जान

Surguja Elephant Attack: चाचा को हाथी ने कुचला… भतीजे ने छिपकर बचाई अपनी जान

सरगुजा, 02 नवम्बर। Surguja Elephant Attack: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के लटोरी चौकी क्षेत्र के आखोरा गांव में दंतैल हाथी ने बाइक सवार चाचा-भतीजे पर हमला कर दिया। इस घटना में चाचा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भतीजे ने ट्रक के नीचे छिपकर किसी तरह अपनी जान बचाई। मृतक की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है।

घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में लंबे समय से ‘कबरा’ नाम का हाथी विचरण कर रहा है। स्थानीय लोगों का दावा है कि यह हाथी पहले भी कई लोगों की जान ले चुका है। लगातार हाथी की मौजूदगी से ग्रामीणों में भय बना हुआ है।

वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल

घटना के बाद वन विभाग की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि हाथियों की गतिविधियों की जानकारी होने के बावजूद समय पर लोगों को सतर्क नहीं किया जा रहा है। उनका कहना है कि हाथियों के विचरण वाले क्षेत्रों में प्रभावी निगरानी और सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं।

वहीं, घटना को लेकर वनमंडलाधिकारी की ओर से फिलहाल कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। लगातार हो रही हाथियों से जुड़ी घटनाओं ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। अब ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखने और लोगों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।

Breaking News