Dhirendra Shastri Controversy: भगवान कृष्ण पर धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी… वीडियो वायरल

Dhirendra Shastri Controversy: भगवान कृष्ण पर धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी… वीडियो वायरल

शिवपुरी, 02 नवम्बर। Dhirendra Shastri Controversy: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के करेरा में आयोजित श्रीराम कथा के दौरान बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री का एक बयान सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। कथा के दौरान उन्होंने भगवान राम और भगवान कृष्ण की तुलना करते हुए कुछ टिप्पणियां कीं, जिसका वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में धीरेंद्र शास्त्री भगवान कृष्ण का जिक्र करते हुए कहते सुनाई दे रहे हैं कि ठाकुर जी की तस्वीरों में वे कहीं बैठे हों या खड़े, उनका अंदाज टेढ़ा दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण तीन जगह से टेढ़े नजर आते हैं। उनके पैर के ऊपर पैर, कमर का लचकना और बांसुरी बजाने का अंदाज भी अलग होता है।

इसके बाद उन्होंने भगवान राम का जिक्र करते हुए कहा कि उनके भगवान सीधे खड़े होते हैं और उनका नाम व चलने का अंदाज भी सीधा है।

बांसुरी और धनुष का भी किया जिक्र

धीरेंद्र शास्त्री ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए बांसुरी और धनुष का जिक्र किया। उन्होंने गाने के अंदाज में कहा, “बंसी का बजाना खेल भी है, धनुष का चलाना खेल नहीं।” इस दौरान उन्होंने बांसुरी बजाने को लेकर भी मजाकिया अंदाज में टिप्पणी की।

धीरेंद्र शास्त्री का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। भगवान राम और भगवान कृष्ण को लेकर की गई उनकी टिप्पणियों पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

वायरल