वॉशिंगटन/तेहरान, 18 जुलाई। US Iran Conflict: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार गहराता जा रहा है। अमेरिकी सेना ने लगातार सातवीं रात ईरान के ठिकानों पर हवाई हमले किए। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के अनुसार इन हमलों का उद्देश्य ईरान की सैन्य क्षमताओं को कमजोर करना है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पहले ही संकेत दे चुके हैं कि आवश्यकता पड़ने पर सैन्य कार्रवाई को और तेज किया जा सकता है।
वहीं, ईरान ने दावा किया है कि उसने अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन को मार गिराया है। ईरानी अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि अमेरिकी हमले जारी रहे तो उसका जवाब पूरी ताकत से दिया जाएगा। हालांकि, ड्रोन गिराए जाने के इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि अभी तक नहीं हो सकी है।
ईरानी मीडिया ने यह भी दावा किया है कि होर्मुज स्ट्रेट के पास तेल टैंकरों में विस्फोट हुए हैं। इसके अलावा कुवैत और जॉर्डन में अमेरिकी ठिकानों पर हमलों तथा ईरान के कई शहरों में धमाकों की खबरें भी प्रसारित की गई हैं। हालांकि, इन दावों की भी अमेरिकी पक्ष या किसी स्वतंत्र स्रोत से पुष्टि नहीं हुई है।


