Bangkok Fire: बैंकॉक के पब में भीषण आग… 27 लोगों की मौत

Bangkok Fire: बैंकॉक के पब में भीषण आग… 27 लोगों की मौत

बैंकॉक, 13 जुलाई। Bangkok Fire: थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार तड़के एक पब में भीषण आग लगने से 27 लोगों की मौत हो गई, जबकि 63 लोग घायल हो गए। घायलों में 22 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, हादसा सोई लाट फ्राओ 1 रोड स्थित एक पब में हुआ। आग लगते ही पूरे परिसर में तेजी से धुआं फैल गया। कई लोग जान बचाने के लिए पब के बाथरूम की ओर भागे, लेकिन बाहर निकलने का रास्ता नहीं मिलने से वे वहीं फंस गए। अधिकारियों का कहना है कि अधिकांश लोगों की मौत आग से नहीं, बल्कि दम घुटने के कारण हुई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगने से पहले बिजली गुल हुई और इसके बाद धुआं फैलने लगा। कुछ ही देर में पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल और राहत दल मौके पर पहुंचे, लेकिन घने धुएं और आग के कारण बचाव कार्य में काफी कठिनाई हुई। थाई प्रशासन ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

International