Raipur Fire News: रायपुर के तेलीबांधा में भीषण आग… ऑक्टोपस बार समेत 4 दुकानें जलकर खाक

Raipur Fire News: रायपुर के तेलीबांधा में भीषण आग… ऑक्टोपस बार समेत 4 दुकानें जलकर खाक

रायपुर, 29 जुलाई। Raipur Fire News: राजधानी रायपुर के तेलीबांधा इलाके में आधी देर रात करीब 1 बजे भीषण आग लग गई। आग की शुरुआत एक हार्डवेयर दुकान से हुई और देखते ही देखते उसने आसपास की कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। आग से ऑक्टोपस बार समेत तीन अन्य दुकानों को भारी नुकसान पहुंचा है। आसपास खड़े कुछ वाहन भी आग की चपेट में आ गए।

घटना की सूचना मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे। सूचना पर फायर ब्रिगेड की 13 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। दमकल कर्मियों ने कई घंटों की मशक्कत के बाद बुधवार सुबह तक आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।

तेलीबांधा थाना प्रभारी अजय झा ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग हार्डवेयर दुकान से शुरू हुई, जिसके बाद इसकी लपटें तेजी से आसपास की दुकानों तक फैल गईं। आग इतनी भीषण थी कि दुकानें कुछ ही देर में जलने लगीं।

पुलिस के मुताबिक, ऑक्टोपस बार सहित आसपास की तीन दुकानों में रखा सामान जलकर खाक हो गया है। इसके अलावा घटनास्थल के पास खड़े कुछ वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है। हालांकि, अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, जो राहत की बात है।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस और दमकल विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है। आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा सकती है। नुकसान का विस्तृत आकलन जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगा।

Breaking News