रायपुर, 22 जुलाई। CG Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज केबिनेट बैठक महानदी भवन मंत्रायल में सुबह 11:30 बजे से आयोजित होगी। बैठक में विकास, प्रशासनिक सुधार, विभिन्न विभागों के लंबित प्रस्तावों तथा जनहित से जुड़े कई अहम विषयों पर चर्चा की जाएगी। बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी मिल सकती है, जिससे प्रदेश के विकास और प्रशासनिक कार्यों को गति मिलेगी।
मुख्यमंत्री के आज के कार्यक्रम और मंत्रिपरिषद की बैठक पर राजनीतिक एवं प्रशासनिक हलकों की विशेष नजर रहेगी, क्योंकि इसमें प्रदेश हित से जुड़े कई अहम फैसले लिए जाने की संभावना है।


