CG Breaking: रायफल साफ करते समय अचानक चली 2 गोलियां… जवान की मौत

CG Breaking: रायफल साफ करते समय अचानक चली 2 गोलियां… जवान की मौत

दंतेवाड़ा, 10 सितम्बर। CG Breaking: बचेली थाना क्षेत्र के CISF कैंप में AK-47 की सफाई के दौरान अचानक दो राउंड फायर होने से बड़ा हादसा हो गया। गोली लगने से CISF के प्रधान आरक्षक दत्तात्राया पिता शिवाजी बी. वांगने गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

घटना बचेली के 10-11 ए कैंप स्थित पोटाकेबिन क्रमांक-03 की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, प्रधान आरक्षक अपनी AK-47 की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान अचानक रायफल से दो गोलियां चल गईं और वे घायल हो गए।

साथी जवान उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल दंतेवाड़ा भेजा गया है। मृतक प्रधान आरक्षक महाराष्ट्र के अहिल्यानगर के रहने वाले थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद उनके परिजन भी बचेली पहुंच गए हैं।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण FSL जांच, घटनास्थल के निरीक्षण और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आएगा।

Breaking News