Abhanpur News: अभनपुर के अंबेडकर चौक पर युवक का शव मिलने से हड़कंप

Abhanpur News: अभनपुर के अंबेडकर चौक पर युवक का शव मिलने से हड़कंप

रायपुर, 10 सितम्बर। Abhanpur News: रायपुर के अभनपुर थाना क्षेत्र में अंबेडकर चौक के पास एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव के पास एक बाइक भी बरामद हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

प्रारंभिक जांच में युवक के शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस बाइक की डिटेल के आधार पर मृतक की पहचान करने का प्रयास कर रही है। फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और आगे की जांच के बाद ही युवक की मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

Breaking News