Parliament Monsoon Session: पप्पू यादव बने पुजारी… राहुल गांधी ने दान पात्र में डाले पैसे

Parliament Monsoon Session: पप्पू यादव बने पुजारी… राहुल गांधी ने दान पात्र में डाले पैसे

नई दिल्ली, 31 जुलाई। Parliament Monsoon Session: संसद परिसर में शुक्रवार को विपक्षी दलों का अनोखा विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव पुजारी के वेश में जमीन पर बैठे नजर आए। उनके पास एक दान पात्र रखा हुआ था, जिसमें राहुल गांधी पैसे डालते दिखाई दिए। इस दौरान मल्लिकार्जुन खरगे, प्रियंका गांधी समेत कई विपक्षी सांसद भी मौजूद रहे। उनके हाथों में ‘अमित शाह संसद से गायब क्यों’ लिखे पोस्टर भी दिखाई दिए।

दरअसल, विपक्षी सांसदों ने संसद परिसर में एक लघु नाट्य प्रस्तुति (शॉर्ट प्ले) के माध्यम से अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के दौरान पप्पू यादव ने पुजारी की भूमिका निभाई। राहुल गांधी ने प्रतीकात्मक रूप से दान पात्र में चंदा डाला, जबकि पुजारी बने पप्पू यादव अयोध्या के सांसद के पैर छूते भी नजर आए। इसके बाद वह दान पात्र लेकर भागते दिखाई दिए।

विपक्ष का दावा है कि यह प्रस्तुति अयोध्या के राम जन्मभूमि से जुड़े कथित चढ़ावे की चोरी के मामले को प्रतीकात्मक रूप से दर्शाने के लिए की गई थी। इसी मुद्दे को लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर सवाल उठा रहा है।

 

National