CG Breaking News: छत्तीसगढ़ के दो नेताओं को BJP में बड़ी जिम्मेदारी… राष्ट्रीय टीम में मिली जगह

CG Breaking News: छत्तीसगढ़ के दो नेताओं को BJP में बड़ी जिम्मेदारी… राष्ट्रीय टीम में मिली जगह

रायपुर, 17 अगस्त। CG Breaking News: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने पार्टी की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया है। नई टीम में छत्तीसगढ़ से दो नेताओं को अहम जिम्मेदारी मिली है। सांसद रूपकुमारी चौधरी को भाजपा महिला मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि दीपक महस्के को राष्ट्रीय सोशल मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

रूपकुमारी चौधरी अब राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा के महिला संगठन की गतिविधियों का नेतृत्व करेंगी। वहीं दीपक महस्के पार्टी के डिजिटल और सोशल मीडिया अभियानों को संभालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

छत्तीसगढ़ भाजपा में उत्साह

दोनों नेताओं को राष्ट्रीय संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने के बाद छत्तीसगढ़ भाजपा में उत्साह का माहौल है। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दोनों नियुक्तियों का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी है।

पार्टी के राष्ट्रीय संगठन में छत्तीसगढ़ के नेताओं को मिली जिम्मेदारी को प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इससे राज्य में भाजपा के संगठनात्मक प्रभाव और सक्रियता को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

राज्य खबर