CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल… 33 अधिकारियों के तबादले

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल… 33 अधिकारियों के तबादले

रायपुर,31 अक्टूबर। CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ में पुलिस विभाग के भीतर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। गृह विभाग ने 33 पुलिस अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। 30 अक्टूबर को जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। इस फेरबदल में एएसपी और डीएसपी स्तर के कई अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है।

जारी आदेश के अनुसार, रायपुर में लतेश सिंह और सौरभ उईके को यातायात एसीपी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं मणीशंकर चंद्रा को एसीपी पुलिस लाइन, रायपुर नियुक्त किया गया है। पुलिस लाइन में पदस्थ नीलेश द्विवेदी को पुलिस मुख्यालय की विशेष शाखा में भेजा गया है।

वहीं धमतरी के एएसपी शैलेष पांडेय का तबादला बलरामपुर किया गया है। नितीश कुमार ठाकुर को कटघोरा से बेमेतरा भेजा गया है, जबकि रामगोपाल करियारे को बिलासपुर से कटघोरा में नई पदस्थापना दी गई है।

इसके अलावा प्रदेश के विभिन्न जिलों में डीएसपी और एएसपी स्तर के अधिकारियों की जिम्मेदारियों में भी बदलाव किया गया है। आदेश जारी होने के बाद सभी संबंधित अधिकारियों को अपनी नई पदस्थापना के अनुसार कार्यभार संभालना होगा।

Breaking News