MP News: भोपाल में हजारों नर्सिंग छात्रों का प्रदर्शन… परीक्षा-डिग्री और स्कॉलरशिप की मांग

MP News: भोपाल में हजारों नर्सिंग छात्रों का प्रदर्शन… परीक्षा-डिग्री और स्कॉलरशिप की मांग

भोपाल, 17 अगस्त। MP News: मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आए नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने सोमवार को भोपाल के नीलम पार्क में राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि शासकीय और प्रशासनिक अनियमितताओं के कारण पिछले करीब छह वर्षों से उनका भविष्य अधर में है।

प्रदर्शनकारी छात्रों के मुताबिक, समय पर परीक्षाएं नहीं होने, डिग्री और रजिस्ट्रेशन नहीं मिलने के साथ छात्रवृत्ति में देरी के कारण उन्हें लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

मान्यता और परीक्षा व्यवस्था पर सवाल

छात्रों ने नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता और परीक्षा व्यवस्था में कथित अनियमितताओं को लेकर सवाल उठाए। उनका कहना है कि कॉलेजों को मान्यता देना या उसकी जांच करना छात्रों की जिम्मेदारी नहीं है। यदि किसी स्तर पर गलत तरीके से मान्यता दी गई है तो इसकी जवाबदेही संबंधित शासन और प्रशासन की होनी चाहिए।

छात्रों का कहना है कि लंबे समय से चल रही इस समस्या के कारण कई विद्यार्थियों की पढ़ाई और करियर प्रभावित हो रहा है। परीक्षा नहीं होने और डिग्री नहीं मिलने से वे आगे की पढ़ाई और रोजगार के अवसरों से भी वंचित हो रहे हैं।

लिखित आश्वासन की मांग

प्रदर्शनकारी छात्रों ने सरकार से मांग की है कि उनकी समस्याओं के समाधान के लिए स्पष्ट समय-सीमा तय की जाए और लिखित आश्वासन दिया जाए। छात्रों का कहना है कि अब केवल मौखिक आश्वासन से काम नहीं चलेगा।

उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक सरकार की ओर से मांगों के समाधान का लिखित आश्वासन नहीं मिलता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

छात्रों की प्रमुख मांगें

  • नर्सिंग मामले की जल्द से जल्द स्पेशल बेंच के जरिए सुनवाई कराई जाए और छात्रों के हित में निर्णय लिया जाए।
  • B.Sc. Nursing और GNM के सभी श्रेणी के छात्रों की परीक्षाएं बिना देरी के एक साथ कराई जाएं।
  • बैच 2020-21 के छात्रों को दिसंबर 2026 तक डिग्री और रजिस्ट्रेशन नंबर उपलब्ध कराया जाए।
National