Congress Women Sawan Celebration: ‘महतारी अँगना’ में सावन उत्सव की धूम… महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर किया डांस

Congress Women Sawan Celebration: ‘महतारी अँगना’ में सावन उत्सव की धूम… महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर किया डांस

रायपुर, 18 अगस्त। Congress Women Sawan Celebration: राज्यसभा सांसद एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष फूलो देवी नेताम के आवास ‘महतारी अँगना’ में सावन उत्सव का आयोजन किया गया। सावन के रंग में रंगी महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेलों और नृत्य का आनंद लिया।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने पारंपरिक अंदाज में सावन उत्सव मनाया। आयोजन में बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भागीदारी रही, जिससे पूरा माहौल उत्साहपूर्ण नजर आया।

महिलाओं को एक मंच पर लाने की पहल

फूलो देवी नेताम ने कहा कि हरेली, तीज और सावन महोत्सव का उद्देश्य महिलाओं को एक मंच पर लाकर आपसी मेल-जोल बढ़ाना और उनकी प्रतिभाओं को सामने लाना है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन महिलाओं को अपनी कला और प्रतिभा दिखाने का अवसर भी देते हैं।

महिला कांग्रेस की नेशनल कॉर्डिनेटर प्रीति उपाध्याय शुक्ला ने बताया कि कार्यक्रम में पारंपरिक रंग और उत्साह देखने को मिला। महिलाओं ने विभिन्न गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कई जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी हुए शामिल

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष एवं बालोद विधायक संगीता सिन्हा, डोंगरगढ़ विधायक हर्षिता बघेल, सरायपाली विधायक चातुरी लाल नंद, भानुप्रतापपुर विधायक सावित्री मंडावी, पूर्व विधायक ममता चंद्राकर, छन्नी साहू और अनीता शर्मा समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सावन उत्सव के दौरान महिलाओं ने पारंपरिक गीत-संगीत और नृत्य के साथ उत्सव का आनंद लिया।

राज्य खबर