CG Congress Update: छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस में बड़ा फेरबदल… 17 जिलों में नए अध्यक्ष नियुक्त

CG Congress Update: छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस में बड़ा फेरबदल… 17 जिलों में नए अध्यक्ष नियुक्त

रायपुर, 24 नवम्बर। CG Congress Update: छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस में संगठन को मजबूत करने के लिए बड़ा बदलाव किया गया है। प्रदेश के 17 जिलों में नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा की मंजूरी के बाद नियुक्तियों की सूची जारी की गई है।

जारी सूची के अनुसार, रायपुर और बिलासपुर में शहर और ग्रामीण इकाइयों को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है। रायपुर शहर की अध्यक्ष प्रगति बाजपेयी को बनाया गया है, जबकि ग्रामीण क्षेत्र की कमान बरखा साहू को दी गई है। वहीं, बिलासपुर शहर की जिम्मेदारी प्रीति पटनवार और ग्रामीण क्षेत्र की जिम्मेदारी सीमा पांडे को सौंपी गई है।

इसके अलावा प्रदेश के अन्य जिलों में भी नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। इन नियुक्तियों के जरिए क्षेत्रीय और सामाजिक समीकरणों को साधने की कोशिश की गई है।

कांग्रेस का उद्देश्य महिला संगठन को मजबूत करना और जमीनी स्तर पर महिला कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाना है। माना जा रहा है कि नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति से संगठनात्मक गतिविधियों को गति मिलेगी।

News and Politics