रायपुर, 25 नवम्बर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नवनियुक्त सह प्रभारी हरनाम सिंह और जितेंद्र बघेल आज अपने पहले दौरे पर रायपुर पहुंचेंगे। दोनों नेता दोपहर 3 बजे दिल्ली से रायपुर आएंगे।
रायपुर एयरपोर्ट पहुंचने के बाद दोनों सह प्रभारी सीधे गांधी मैदान जाएंगे। यहां वे कल आयोजित होने वाले संविधान रक्षा मार्च के आयोजन स्थल का निरीक्षण करेंगे और कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेंगे।
इसके साथ ही दोनों नेता कल होने वाले संविधान रक्षा मार्च में भी शामिल होंगे। उनके पहले दौरे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह है।


