Balodabazar Rojgar Mela: बलौदाबाजार में आज रोजगार मेला… 220 पदों पर होगी भर्ती

Balodabazar Rojgar Mela: बलौदाबाजार में आज रोजगार मेला… 220 पदों पर होगी भर्ती

बलौदाबाजार, 25 नवम्बर। Balodabazar Rojgar Mela: जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का अच्छा मौका है। आज 25 नवंबर को जिला रोजगार कार्यालय परिसर में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह मेला सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगा।

रोजगार मेले में अलग-अलग निजी कंपनियों द्वारा कुल 220 पदों पर भर्ती की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को पद के अनुसार 9 हजार रुपये से लेकर 45 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा।

रोजगार मेले में शामिल होने और भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए अभ्यर्थी दूरभाष नंबर 07727-299443 पर संपर्क कर सकते हैं।

राज्य खबर