CM Jashpur Visit: आज जशपुर दौरे पर रहेंगे CM विष्णुदेव साय, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

CM Jashpur Visit: आज जशपुर दौरे पर रहेंगे CM विष्णुदेव साय, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

रायपुर, 28 नवम्बर। CM Jashpur Visit: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे और कई विकास कार्यों की सौगात देंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह करीब 11:10 बजे रायपुर हेलीपैड से जशपुर के लिए रवाना होंगे। जशपुर पहुंचकर वे सोलर ऑन ग्रिड पावर प्लांट का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री सोहरई करमा महोत्सव में शामिल होंगे।

अपने दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ग्राम जोकारी में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी करेंगे। इसके साथ ही वे कई सामाजिक कार्यक्रमों में भी शिरकत करेंगे।

राज्य खबर