CG Exam Postponed: वनरक्षक भर्ती परीक्षा स्थगित…13 दिसंबर को होनी थी परीक्षा

CG Exam Postponed: वनरक्षक भर्ती परीक्षा स्थगित…13 दिसंबर को होनी थी परीक्षा

रायपुर, 29 नवम्बर। CG Exam Postponed: छत्तीसगढ़ में वनरक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। 13 दिसंबर को आयोजित होने वाली वनरक्षक भर्ती के द्वितीय चरण की लिखित परीक्षा स्थगित कर दी गई है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।

जानकारी के मुताबिक, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वनबल प्रमुख की ओर से पत्र मिलने के बाद परीक्षा स्थगित करने का फैसला लिया गया है। फिलहाल परीक्षा की नई तारीख घोषित नहीं की गई है।

पहले जारी कार्यक्रम के अनुसार, अभ्यर्थी 7 दिसंबर से अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते थे। लेकिन परीक्षा स्थगित होने के बाद अब एडमिट कार्ड जारी करने की प्रक्रिया और नई परीक्षा तिथि को लेकर संशोधित सूचना जारी होने का इंतजार है।

1,484 पदों के लिए 16,762 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत वन विभाग में कुल 1,484 पदों पर नियुक्तियां होनी हैं। शारीरिक मापदंड और दक्षता परीक्षा पास करने वाले 16,762 अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा में शामिल होना था। इस तरह एक पद के लिए औसतन 11 से अधिक अभ्यर्थियों के बीच मुकाबला होना है।

रायपुर में होनी थी परीक्षा

निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, लिखित परीक्षा 13 दिसंबर को रायपुर में सुबह 10 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक आयोजित होनी थी। अब परीक्षा स्थगित होने के बाद अभ्यर्थियों को छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल की ओर से नई तारीख और संशोधित कार्यक्रम जारी होने का इंतजार है।

Breaking News