Accident News: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने सुपर एक्सल को मारी टक्कर… 4 साल की बच्ची की मौत

Accident News: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने सुपर एक्सल को मारी टक्कर… 4 साल की बच्ची की मौत

अभनपुर, 10 सितम्बर। Accident News: ग्राम परसदा में देर रात तेज रफ्तार ट्रैक्टर की सुपर एक्सल से टक्कर हो गई। हादसे में 4 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, ट्रैक्टर चालक तेज रफ्तार में वाहन चला रहा था। आरोप है कि ट्रैक्टर में बड़ा साउंड बॉक्स लगा हुआ था और तेज आवाज में गाना बज रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर की सुपर एक्सल से टक्कर हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही अभनपुर पुलिस  मौके पर पहुंचे। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों को पुलिस ने समझाइश देकर शांत कराया।

पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को हिरासत में ले लिया है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जांच की जा रही है।

Breaking News