Employee Protest: 11 सितंबर को इंद्रावती भवन में जुटेंगे कर्मचारी… मांगों को लेकर करेंगे प्रदर्शन

Employee Protest: 11 सितंबर को इंद्रावती भवन में जुटेंगे कर्मचारी… मांगों को लेकर करेंगे प्रदर्शन

रायपुर, 10 सितम्बर। Employee Protest: महंगाई भत्ते (DA) और उसके एरियर्स, नियमितीकरण और पुरानी पेंशन समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्रदेश के कर्मचारी और पेंशनर्स 11 सितंबर को सांकेतिक प्रदर्शन करेंगे। यह प्रदर्शन नवा रायपुर स्थित इंद्रावती भवन के गेट नंबर-3 के सामने दोपहर 1 बजे किया जाएगा।

प्रदर्शन में अलग-अलग कर्मचारी, अधिकारी और पेंशनर संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। कर्मचारी संगठनों का आरोप है कि कर्मचारियों और पेंशनरों को समय पर महंगाई भत्ता नहीं मिल रहा है। वहीं, एरियर्स का भुगतान भी लंबे समय से लंबित है। संगठनों का कहना है कि इससे कर्मचारियों और सेवानिवृत्त कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति प्रभावित हो रही है।

कर्मचारी संगठनों के मुताबिक, विधानसभा चुनाव के दौरान ‘छत्तीसगढ़ के लिए मोदी की गारंटी 2023’ में कर्मचारियों, अधिकारियों और पेंशनरों से जुड़े कई वादे किए गए थे। इन वादों को पूरा करने की मांग को लेकर संगठन लगातार सरकार का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं।

संगठनों का दावा है कि वित्त मंत्री, मुख्य सचिव और वित्त सचिव के साथ चर्चा के बावजूद उनकी मांगों का समाधान नहीं हुआ। इसके बाद अब सरकार के समक्ष अपनी मांगें रखने के लिए 11 सितंबर को सांकेतिक प्रदर्शन का निर्णय लिया गया है।

राज्य खबर