Asian Games 2026: मीराबाई ने खत्म किया 28 साल का इंतजार… एशियन गेम्स में जीता सिल्वर

Asian Games 2026: मीराबाई ने खत्म किया 28 साल का इंतजार… एशियन गेम्स में जीता सिल्वर

रायपुर, 23 सितंबर। Asian Games 2026: भारतीय वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने आखिरकार एशियन गेम्स में अपना पहला पदक जीत लिया है। 49 किग्रा वेटलिफ्टिंग के फाइनल में चानू ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया।

मीराबाई ने स्नैच में 83, 85 और 87 किग्रा का भार उठाया। इसके बाद क्लीन एंड जर्क में उन्होंने 111 किग्रा का सर्वश्रेष्ठ भार उठाया। इस तरह उनका कुल स्कोर 198 किग्रा रहा।

इस सिल्वर मेडल के साथ मीराबाई चानू का एशियन गेम्स पदक का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हो गया। इसके साथ ही भारत को वेटलिफ्टिंग में 1998 के बाद पहली बार एशियन गेम्स मेडल मिला है।

मीराबाई से पहले कर्णम मल्लेश्वरी ने 1994 और 1998 के एशियन गेम्स में सिल्वर मेडल जीते थे। अब मीराबाई ने 28 साल बाद एशियन गेम्स में भारतीय वेटलिफ्टिंग के पदकों का सिलसिला आगे बढ़ाया है। 49 किग्रा वर्ग में उत्तर कोरिया की री सोंग-गम ने गोल्ड मेडल जीता, जबकि इंडोनेशिया की लुलुक दियानी त्रि विजायना ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।

National