Breaking News: धर्मेंद्र प्रधान के बाद प्रह्लाद जोशी संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय… राष्ट्रपति ने दी मंजूरी

Breaking News: धर्मेंद्र प्रधान के बाद प्रह्लाद जोशी संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय… राष्ट्रपति ने दी मंजूरी

नई दिल्ली, 26 जुलाई। Breaking News: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी अब केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को सौंप दी गई है। राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर उन्हें शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार देने की मंजूरी दे दी है। राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया गया है।

प्रह्लाद जोशी अपने वर्तमान मंत्रालयों के साथ-साथ अब शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार भी संभालेंगे। यह बदलाव ऐसे समय में हुआ है, जब NEET-UG परीक्षा में कथित गड़बड़ियों और पेपर लीक के आरोपों को लेकर देशभर में छात्रों का विरोध प्रदर्शन तेज हो गया था।

परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और सुधार की मांग को लेकर शुरू हुआ आंदोलन दिल्ली के जंतर-मंतर तक पहुंचा। इस मुद्दे पर विपक्ष ने भी केंद्र सरकार को घेरा। आंदोलन के दौरान सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक भी प्रदर्शन में शामिल हुए और भूख हड़ताल पर बैठे। बाद में CJP के आंदोलन और विपक्ष के बढ़ते दबाव के बीच मामले ने राजनीतिक रूप ले लिया।

लगातार बढ़ते विवाद के बीच 25 जुलाई को धर्मेंद्र प्रधान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना इस्तीफा सौंप दिया। इसके बाद केंद्र सरकार ने प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपने का निर्णय लिया।

 

Breaking News National