नई दिल्ली, 26 जुलाई। Protest Ends: दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहा CJP का आंदोलन सरकार और संगठन के प्रतिनिधिमंडल के बीच हुई वार्ता के बाद समाप्त हो गया। दोनों पक्षों के बीच सहमति बनने के बाद आंदोलन खत्म करने का ऐलान किया गया।
CJP का दावा है कि सरकार ने उनकी तीनों प्रमुख मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाया है। संगठन के अनुसार, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सरकार ने NEET से प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता देने और प्रदर्शनकारियों पर दर्ज मामलों को लेकर आश्वासन दिया है।
बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज एफआईआर की प्रतियां उपलब्ध कराई जाएंगी तथा किसी भी प्रकार की बदले की कार्रवाई नहीं की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि नियमों के तहत NEET पीड़ित परिवारों को अधिकतम संभव आर्थिक सहायता देने का प्रयास किया जाएगा।
गौरतलब है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को NEET विवाद और पिछले 10 दिनों के घटनाक्रम से आहत होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। इसके बाद सरकार और CJP प्रतिनिधिमंडल के बीच हुई बातचीत में सहमति बनी और आंदोलन समाप्त करने की घोषणा की गई।


