BRICS Summit 2026: भारत मंडपम में तिब्बती यूथ कांग्रेस का विरोध-प्रदर्शन

BRICS Summit 2026: भारत मंडपम में तिब्बती यूथ कांग्रेस का विरोध-प्रदर्शन

नई दिल्ली, 13 सितम्बर। BRICS Summit 2026: राजधानी दिल्ली में आयोजित उच्चस्तरीय BRICS शिखर सम्मेलन के दौरान तिब्बती समर्थकों और तिब्बती यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। भारत मंडपम की ओर बढ़ने की कोशिश कर रहे दर्जनों तिब्बती युवाओं को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

प्रदर्शनकारियों को बाद में लुटियंस जोन से दूर ले जाकर छोड़े जाने की जानकारी सामने आई है। वहीं, ITO और भारत मंडपम जैसे संवेदनशील इलाकों के आसपास अचानक हुए प्रदर्शन से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं।

तिब्बती संगठनों ने प्रदर्शन के दौरान तिब्बत में चीन की नीतियों, सांस्कृतिक हस्तक्षेप, धार्मिक पाबंदियों और मानवाधिकारों से जुड़े मुद्दे उठाए। प्रदर्शनकारियों ने BRICS जैसे अंतरराष्ट्रीय मंच के दौरान इन मुद्दों को व्यापक स्तर पर सामने लाने की कोशिश की।

हाई-प्रोफाइल अंतरराष्ट्रीय आयोजन के बीच हुए इस प्रदर्शन ने दिल्ली की वीवीआईपी सुरक्षा व्यवस्था और खुफिया निगरानी को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं। सुरक्षा एजेंसियां संवेदनशील इलाकों में निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बरत रही हैं।

National