CBI ChargeSheet: शुभेंदु अधिकारी के PA हत्याकांड में CBI चार्जशीट… BJP कार्यकर्ताओं के नाम

CBI ChargeSheet: शुभेंदु अधिकारी के PA हत्याकांड में CBI चार्जशीट… BJP कार्यकर्ताओं के नाम

कोलकाता, 07 अगस्त। CBI ChargeSheet: पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (PA) चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने बड़ा खुलासा किया है। जांच एजेंसी ने मामले में 11 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। चार्जशीट में आरोप लगाया गया है कि इनमें दो भाजपा कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर शूटरों को सुपारी दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

सीबीआई के अनुसार, चंद्रनाथ रथ की हत्या की साजिश दिसंबर 2025 से रची जा रही थी। इसके बाद 6 मई 2026 को मध्यमग्राम में उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई।

जांच एजेंसी का दावा है कि मामले में शामिल कई शूटरों और बिचौलियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि एक आरोपी अब भी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

सीबीआई ने अपनी चार्जशीट अदालत में पेश कर दी है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और चार्जशीट में लगाए गए आरोपों पर अदालत में सुनवाई होना बाकी है। मामले में अंतिम फैसला न्यायिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही होगा।

National