रायपुर, 02 सितम्बर। CG Breaking: छत्तीसगढ़ वन विभाग में बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। शासन ने 64 सहायक वन संरक्षकों की नई पदस्थापना का आदेश जारी किया है। इस फेरबदल के बाद अलग-अलग वनमंडलों में पदस्थ अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।
64 अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
जारी आदेश के तहत वन विभाग के विभिन्न वनमंडलों में काम कर रहे सहायक वन संरक्षकों का तबादला किया गया है। संबंधित अधिकारियों को अब नई जगह पर पदभार संभालना होगा
सरकार के इस फैसले से प्रदेश के कई वनमंडलों में अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली हैं। प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिहाज से यह फेरबदल महत्वपूर्ण माना जा रहा है।




