रायपुर, 02 सितम्बर। Women Event: छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज की ओर से सास-बहू सम्मेलन एवं तीज महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन 6 सितंबर, रविवार को विमतारा हॉल, शांति नगर में किया जाएगा। कार्यक्रम की आयोजक समाज की केंद्रीय महिला अध्यक्ष सरिता बघेल हैं।
सरिता बघेल ने बताया कि सम्मेलन का उद्देश्य सास-बहू के रिश्ते में प्रेम, सम्मान और आपसी समझ को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में सास-बहू और देवरानी-जेठानी के लिए डांस सहित रैंप वॉक जैसी मनोरंजक गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी।

उन्होंने कहा कि इस आयोजन का मकसद सास-बहू के बीच किसी तरह की प्रतिस्पर्धा पैदा करना नहीं, बल्कि परिवार में आपसी प्रेम और सम्मान को मजबूत करना है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा और छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के केंद्रीय अध्यक्ष खोड़स राम कश्यप सहित समाज की महिलाये बड़ी संख्या में शामिल होंगे।


