CG News: CG में PM आवास का काम तेज….11 लाख से ज्यादा परिवारों को मिला पक्का घर

CG News: CG में PM आवास का काम तेज….11 लाख से ज्यादा परिवारों को मिला पक्का घर

रायपुर, 24 अगस्त। CG News: छत्तीसगढ़ में नई सरकार बनने के बाद प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत आवास निर्माण में तेजी आने का दावा किया गया है। सरकार के मुताबिक अब तक 11 लाख से अधिक मकानों का निर्माण पूरा कराया जा चुका है।

डिप्टी CM विजय शर्मा ने बताया कि सरकार ने पहली कैबिनेट बैठक में प्रदेश में 18 लाख से अधिक आवास बनाने का संकल्प लिया था। इसी दिशा में लगातार काम किया जा रहा है।

पिछले वित्तीय वर्ष में 5.92 लाख से ज्यादा घर पूरे

सरकार के अनुसार, पिछले वित्तीय वर्ष में ही 5.92 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास पूरे किए गए। इसे देश में सबसे अधिक आवास निर्माण बताया गया है। वहीं प्रदेश में करीब 4 लाख मकानों का निर्माण अभी जारी है।

पात्र हितग्राहियों को दी गई स्वीकृति

सरकार का कहना है कि 2011 और 2018 की पात्रता सूची में पात्र पाए गए सभी आवासों को स्वीकृति दी जा चुकी है। कुल स्वीकृत आवासों में अब तक 20.40 लाख मकान पूरे होने की जानकारी दी गई है।

सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि इस आंकड़े में पुराने वित्तीय वर्षों में स्वीकृत और लंबित आवास भी शामिल हैं, जिन्हें मौजूदा सरकार के कार्यकाल में पूरा कराया गया है।

राज्य खबर