रायपुर, 11 अगस्त। CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मंगलवार, 11 अगस्त को जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। कुनकुरी में आयोजित तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में शामिल होंगे और इसके बाद अपने गृह निवास बगिया में रात्रि विश्राम करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11:50 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से कार द्वारा रवाना होंगे और 11:55 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां से वे दोपहर 12 बजे हेलीकॉप्टर से जशपुर के सलियाटोली हेलीपैड के लिए रवाना होंगे।
मुख्यमंत्री करीब 1:20 बजे सलियाटोली हेलीपैड पहुंचेंगे। इसके बाद 1:25 बजे कार से कुनकुरी के लिए रवाना होकर करीब 1:30 बजे कुनकुरी पहुंचेंगे।
कुनकुरी में मुख्यमंत्री दोपहर 1:30 बजे से 3:30 बजे तक तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वे शाम 3:30 बजे कार से अपने गृह निवास बगिया, विकासखंड कांसाबेल के लिए रवाना होंगे और करीब 4 बजे बगिया स्थित निज निवास पहुंचेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री का कार्यक्रम आरक्षित रहेगा।


