CG News: PM आवास की सूची में 16 हजार हितग्राही अपात्र

CG News: PM आवास की सूची में 16 हजार हितग्राही अपात्र

बिलासपुर, 18 सितम्बर। CG News: पक्के मकान की उम्मीद लगाए बैठे बिलासपुर जिले के हजारों परिवारों को बड़ा झटका लगा है। PM आवास योजना-ग्रामीण के आवास प्लस 2024 सर्वे के बाद तैयार की गई प्राथमिक सूची में 16 हजार से ज्यादा हितग्राही अपात्र पाए गए हैं।

सबसे ज्यादा अपात्र हितग्राही बिल्हा में 5,196 हैं। इसके बाद मस्तूरी में 4,370, कोटा में 4,199 और तखतपुर में 2,234 हितग्राही अपात्र पाए गए हैं।

हालांकि, प्राथमिक सूची में नाम अपात्र होने के बाद भी हितग्राहियों के पास अपनी आपत्ति दर्ज कराने का मौका है। प्रशासन ने 17 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक दावा-आपत्ति की प्रक्रिया शुरू की है।

जिन हितग्राहियों को लगता है कि उन्हें गलत तरीके से अपात्र किया गया है, वे संबंधित जनपद पंचायत में सुबह 10 बजे से शाम 5:30 बजे तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। प्रशासन के मुताबिक 30 सितंबर के बाद मिलने वाली आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।

राज्य खबर