रायपुर, 17 सितम्बर। CGPSC News: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य सेवा परीक्षा-2025 के तहत होने वाले दस्तावेज सत्यापन और साक्षात्कार कार्यक्रम को स्थगित कर दिया है। आयोग ने 16 सितंबर को जारी सूचना में बताया कि अपरिहार्य कारणों के चलते पहले से निर्धारित कार्यक्रम को फिलहाल टाल दिया गया है।
राज्य सेवा परीक्षा-2025 के तहत विभिन्न 20 विभागों में 265 पदों पर भर्ती के लिए दस्तावेज सत्यापन और इंटरव्यू 20 सितंबर से 1 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किए जाने थे। अब यह कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है।
आयोग के मुताबिक, दस्तावेज सत्यापन और साक्षात्कार की नई तारीखों की घोषणा बाद में की जाएगी। अभ्यर्थियों को नई तिथियों के लिए CGPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने वाली सूचना का इंतजार करना होगा। आयोग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे आगामी अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।


