CGPSC Scam: CGPSC केस में जेल में बंद टामन सोनवानी की तबीयत बिगड़ी

CGPSC Scam: CGPSC केस में जेल में बंद टामन सोनवानी की तबीयत बिगड़ी

रायपुर, 26 अगस्त । CGPSC Scam: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) से जुड़े कथित भर्ती घोटाले में जेल में बंद पूर्व चेयरमैन और रिटायर्ड IAS अधिकारी टामन सिंह सोनवानी की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें रायपुर के एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट, अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की निगरानी और इलाज के बाद उनकी स्थिति फिलहाल नियंत्रण में बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, 18 अगस्त को सोनवानी की हृदय गति काफी धीमी हो गई थी। ब्रेडीकार्डिया की स्थिति बनने के बाद उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने करीब 24 घंटे तक उनकी निगरानी की।

हार्ट अटैक की आशंका को देखते हुए डॉक्टरों ने उनके इलाज के लिए पेसमेकर लगाया। मेडिकल प्रक्रिया के बाद उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।

CGPSC भर्ती मामले में जेल में हैं सोनवानी

टामन सिंह सोनवानी छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष हैं। वह CGPSC भर्ती प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं, पेपर लीक और धनशोधन से जुड़े मामले में न्यायिक हिरासत में हैं। जुलाई 2026 में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उन्हें इस मामले में गिरफ्तार किया था।

CBI भी कर चुकी है गिरफ्तारी

CGPSC भर्ती मामले में CBI भी सोनवानी को गिरफ्तार कर चुकी है। जांच एजेंसी ने भर्ती प्रक्रिया में कथित गड़बड़ी और प्रभावशाली लोगों के रिश्तेदारों को डिप्टी कलेक्टर, DSP समेत अन्य पदों पर चयनित कराने के लिए कथित अवैध लेन-देन के आरोप लगाए हैं।

राज्य खबर