CM Today Programs: CM साय आज दो जिलों के दौरे पर… करोड़ों के विकास कार्यों की देंगे सौगात

CM Today Programs: CM साय आज दो जिलों के दौरे पर… करोड़ों के विकास कार्यों की देंगे सौगात

रायपुर, 27 नवम्बर। CM Today Programs: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज महासमुंद और बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के साथ करमा महोत्सव और मेगा हेल्थ कैंप में शिरकत करेंगे। वहीं बलरामपुर जिले के रघुनाथनगर में क्षेत्रवासियों को 71.48 करोड़ रुपये के 694 विकास कार्यों की सौगात देंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री सुबह 10:45 बजे रायपुर से रवाना होकर महासमुंद जिले के बसना पहुंचेंगे। यहां गढ़फुलझर स्थित कार सेवा नानक सागर साहिब में सुबह 11:45 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक आयोजित विशेष कीर्तन समागम में शामिल होंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के रघुनाथनगर पहुंचेंगे। यहां दोपहर 2:35 बजे से आयोजित करमा महोत्सव और मेगा हेल्थ कैंप में शामिल होंगे।

इस दौरान मुख्यमंत्री 71.48 करोड़ रुपये के 694 विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे। इनमें 54.20 करोड़ रुपये के 672 कार्यों का भूमिपूजन और 17.27 करोड़ रुपये के 22 कार्यों का लोकार्पण शामिल है।

इसके अलावा मुख्यमंत्री 100 बिस्तरों वाले रामानुजगंज सिविल अस्पताल में डायलिसिस यूनिट का भी शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री शाम 5:05 बजे रायपुर लौट आएंगे।

राज्य खबर